पढ़ते समय नींद की समस्या से कैसे बचें - UPSSSC ADDA || UPSSSC | Railway | SSC | BSSSC | STUDY NOTES | QUIZ TEST

Post Top Ad

Tuesday, 20 March 2018

पढ़ते समय नींद की समस्या से कैसे बचें

हम में से बहुत लोग पढ़ते समय नींद की समस्या से जूझते हैं, इस वीडियो में हम आपको नींद से बचने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं

1.कभी भी अपने बेड में बैठकर स्टडी ना करें.
ऐसा करने से आपके शरीर को आराम मिलता है और धीरे-धीरे आपको नींद आने लगती है| हमेशा किसी टेबल यह कुर्सी पर बैठे और अपने पीठ को सीधा करके पढ़ाई करें|

2.अपने कमरे में उचित रोशनी रखें
पढ़ते समय टेबल लैंप का प्रयोग ना करें, क्योंकि इसके प्रयोग से कमरे की बाकी जगह में अंधेरा रहता है| जब आप अँधेरे में देखते हैं तो नींद की संभावना बढ़ जाती है| यदि आपके रूम में आपके दोस्त या घर वाले सो रहे हों, तो उन्हें compromise करने के लिए कहें|



3.एक ही समय में भारी भोजन न करें
यदि आप एक बार में ज्यादा खाना खाते हैं तो स्वाभाविक रूप से आपको आलस महसूस होगा| यदि आप ज्यादा खाने की शौकीन है तो कम खाएं और कई बार खाएं| पेट खाली होने से भी नींद आती है इसलिए हर 3 घंटे पर कुछ न कुछ जरूर खाएं|



4.रात में मुश्किल विषयों का अध्ययन करने से बचें
रात के समय हमेसा आसान subjects को पढ़ें| कठिन subjects पढ़ने से interest कम होने लगता है और धीरे-धीरे आपको नींद आने लगती है

5.ज्यादा से ज्यादा पानी पिए
यदि आप कम पानी पीते हैं तो थका हुआ महसूस कर सकते हैं  इसलिए हर दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आवश्यक है| पढ़ते समय नींद आए तो आपको थोड़ा ज्यादा पानी पीना चाहिए| गर्मियों में थकान और नींद से बचने के लिए ठंडे पानी का उपयोग कर आप अपने शरीर को एक्टिव रख सकते हैं

6.सुबह के समय जरूर पढ़े
एक रिसर्च के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति अपनी पूरी एकाग्रता के साथ सुबह कम से कम 2 घंटे पढ़ता है, तो इन 2 घंटों में पड़ा हुआ अन्य समय के पढ़े हुए 6 घंटों के बराबर होता है|  इसका कारण यह है कि रात में नींद के बाद आपका मन ताजा हो जाता है और सुबह आपके मन और शरीर में तेजी से कार्रवाई होती है, इस प्रकार concentration level में वृद्धि करने में मदद करता है।


पढ़ते समय अपना मोबाइल फोन बंद रखें
जब भी आप पढ़ रहे हो तो इस बात का ध्यान रखें कि आप का फोन बंद हो या फिर आप से दूर रखा हो| इसका कारण यह है कि अनावश्यक काल या नोटिफिकेशन आपको डिस्टर्ब कर सकता है| आपको हर रोज अध्ययन के लिए एक विशेष समय निर्धारित करने और उसे बनाए रखने की आवश्यकता है। 

 

1 comment:

  1. SSC,UPSC & other one day exam की तैयारी के लिए उपयोगी study Material हिन्दी मेंSarkariNaukriHelp से अवश्य पढे

    ReplyDelete

Post Top Ad